Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड (SL vs ENG) के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
तोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव और एलेक्स हेल्स का बड़ा रिकॉर्ड: 35 साल के जोस बटलर (151 मैचों में 174 छक्के) श्रीलंका के सामने अपनी इनिंग में दो छक्के लगाते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 176 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ T20I में सूर्यकुमार यादव (108 मैचों में 175 छक्के) को पछाड़कर तीसरे सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत के रोहित शर्मा (159 मैचों में 205 छक्के) और दूसरे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम (97 मैचों में 193 छक्के) मौजूद हैं।
इसके अलावा जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ 4 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 596 छक्के पूरे करेंगे और एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़कर T20 फॉर्मेट में पांचवें सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के
- क्रिस गेल - 463 मैचों में 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड - 735 मैचों में 982 छक्के
- आंद्रे रसेल - 590 मैचों में 784 छक्के
- निकोलस पूरन - 443 मैचों में 712 छक्के
- एलेक्स हेल्स - 528 मैचों में 595 छक्के
- जोस बटलर - 489 मैचों में 592 छक्के
बताते चलें कि जोस बटलर इंग्लैंड के लिए अब तक 151 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसकी 139 पारियों में उन्होंने एक सेंचुरी और 29 हाफ सेंचुरी के दम पर 4003 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 34.50 और स्ट्राइक रेट 148.47 रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड टीम का पूरा स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।