Jos Buttler Record: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट (The Hundred Men's Competition) का तीसरा मुकाबला बुधवार, 22 जुलाई को लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (London Spirit Vs Manchester Super Giants) के बीच लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MSG के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) का एक महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, जोस बटलर लॉर्ड्स के मैदान पर लंदन स्पिरिट के खिलाफ बैटिंग करके अपनी पारी में 7 रन बनाते हैं तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 14,563 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ क्रिस गेल को पछाड़कर T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
फिलहाल इस लिस्ट में जोस बटलर तीसरे पायदान पर हैं और उनके नाम 516 मैचों में 14,556 रन दर्ज हैं। दूसरी तरफ बात करें अगर क्रिस गेल की तो उन्होंने टी20 में 463 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का महॉरिकॉर्ड कैरेबियाई सुपरस्टार कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 746 मैचों में 14,803 रन बनाए।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- कीरोन पोलार्ड - 746 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रन
- क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन
- जोस बटलर - 516 मैचों की 486 पारियों में 14,556 रन
- एलेक्स हेल्स - 528 मैचों की 523 पारियों में 14,449 रन
- डेविड वॉर्नर - 439 मैचों की 438 पारियों में 14,284 रन
द हंड्रेड में जोस बटलर के आंकड़ें: 35 वर्षीय जोस बटलर द हंड्रेड टूर्नामेंट के भी सबसे कामयाब बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 25 मैचों में लगभग 40 की औसत और 142.52 की स्ट्राइक रेट से 915 रन बनाए हैं। वो मैनचेस्टर टीम के लिए फिल साल्ट (43 मैचों में 1138 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की पूरा स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, जोश टंग, नूर अहमद, लियाम डॉसन, लियस डु प्लॉय, टिम सीफर्ट, सोनी बेकर, गस एटकिंसन, टॉम मूर्स, तवांडा मुयेये, टॉम हार्टली, मैक्स होल्डन, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, पॉल वॉल्टर, वाइल्डकार्ड पिक।