Jos Buttler Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) शनिवार, 14 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 23वें मुकाबले में स्कॉटलैंड (ENG vs SCO) के खिलाफ 4 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाए हैं। जोस ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 साल के जोस बटलर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 150 मुकाबले पूरे कर चुके हैं। खास बात ये है कि वो ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। जोस के अलावा आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 टी20 इंटरनेशनल मैच), भारत के रोहित शर्मा (159 टी20 इंटरनेशनल मैच), आयरलैंड के जॉर्ज डोकरेल (157 टी20 इंटरनेशनल मैच), और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (150 टी20 इंटरनेशनल मैच) ने ही 150 या उससे ज्यादा T20I मैच खेले।

Advertisement

बात करें अगर इंग्लिश खिलाड़ियों की तो जोस के बाद सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी आदिल राशिद हैं जो कि 140 मुकाबले खेल चुके हैं।

इसके अलावा जोस बटलर ने स्कॉटलैंड के सामने तीन रन बनाकर अपने 4000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए और वो ये कारनामा करने वाले भी इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 150 मैचों में 34.78 की औसत और 148.58 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

खास बात ये है भी कि जोस से पहले सिर्फ दुनिया के तीन ही खिलाड़ी इस आंकड़ें तक पहुंचे हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आज़म (141 मैचों में 4566 रन), भारत के रोहित शर्मा (159 मैचों में 4231 रन), और भारत के ही विराट कोहली (125 मैचों में 4188 रन) शामिल हैं।

बताते चलें कि जोस ने सिर्फ 2690 गेंदों पर अपने 4000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए और अब वो सबसे कम गेंदों में ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2860 गेंदों पर अपने 4000 T20I रन पूरे किए थे।

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड अपने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 43 रन बना चुकी है। यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार