राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने मंगलवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। सयंम के साथ बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके टी-20 करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह छक्के जड़े। 

Advertisement

बटलर ने इस पारी में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में बिना एक भी चौका जड़े सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। 2010 में जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में एल्टन चिगुम्बरा ने बिना भी एक चौका जड़े 65 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

वहीं अगर आईपीएल की बात की जाए तो बटलर से पहले बिना एक भी चौका जड़े सबसे बड़ा पारी खेलने का रिकॉर्ड नीतीश राणा के नाम खा। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 62 रनों की पारी खेली थी। 

इसके अलावा बटलर ने आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। उन्होंने 67 सिर्फ 67 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। 

हालांकि बटलर की यह पारी राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत नहीं दिला सकी। बैंगलोर ने इस मुकाबले में राजस्थान को 4 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की 169 रनों के जवाब में बैंगलोर ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार