आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 33वें मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रन बनाए और न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने अहम भूमिका निभाई। बटलर ने आउट होने से पहले 47 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली और उनकी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिेले।

Advertisement

इन दो छक्कों में से एक छक्का तो इतना अद्भुत था कि आप उसे एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहोगे। बटलर ने ये छक्का पारी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। कीवी पेसर लॉकी फर्ग्यूसन तूफानी गेंदबाजी कर रहे थे और तीसरी गेंद भी उन्होंने 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली लेकिन उनकी इस रफ्तार से जोस बटलर खिलवाड़ करते हुए दिखे।

Advertisement

बटलर इस गेंद को खेलने के लिए पहले से ही तैयार थे और वो ऑफ स्टंप के बाहर जाकर खड़े हो गए। इसके बाद बटलर ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में इस तेज़ गेंद को डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का मार दिया। बटलर के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस बटलर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं क्योंकि किसी स्पिनर या मीडियम पेसर के खिलाफ ये शॉट खेलना आसान है लेकिन फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज़ को इस तरह से छक्का मारना सचमुच अद्भुत था।

इसके अलावा अगर इंग्लिश पारी की बात करें तो बटलर के अलावा एलेक्स हेल्स ने भी शानदार अर्द्धशतक लगाया। आउट होन से पहले हेल्स ने 52 रनों की तूफानी पारी खेली और इंग्लैंड को एक तूफानी शुरुआत दी। हालांकि, आखिरी ओवर्स में कीवी बॉलर्स ने वापसी की और इंग्लैंड को 179 पर ही रोक दिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कीवी टीम 180 रन बना पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार