आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रलिया को बुरी तरह हरा दिया। इस जीत को लेकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की तारीखों के पुल बांधे हैं, क्योंकि बटलर ने मैच में 32 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। 

Advertisement

कप्तान मॉर्गन ने कहा, ''टी-20 वर्ल्ड कप में बटलर टीम को न सिर्फ आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि वह अपने खेल के तरीकों में भी बदलाव कर रहे हैं, जिससे उनको फायदा मिल रहा है। ये मैच के दौरान देखने को मिला जब बटलर ने अपनी पारी में लॉन्ग-ऑन पर 23 रन बनाए। जिसमें तीन बड़े छक्के शामिल थे।

Advertisement

बटलर ने अपनी पारी में 32 गेंदों में 71 रन बनाए जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शमिल थे और उन्होंने अकेले ही पूरे मैच को बदलकर कर रख दिया।

मॉर्गन ने शनिवार रात मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से हमारे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में अच्छा बदलाव किया है। वह हमेशा अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करते हैं जिसे वह और बेहतर हो रहे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार