पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में स्पिन की मददगार पिच पर मैच विजयी पारी खेलने के लिए सराहना करते हुए उन्हें दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज बताया।

Advertisement

रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम क्षणों में धैर्य दिखाते हुए 2008 के बाद से एमए चिदंबरम स्टेडियम पर अपनी पहली जीत हासिल की।

Advertisement

बटलर ने 36 गेंदों में 52 रन बनाये और सत्र का अपना तीसरा अर्धशतक बनाया। राजस्थान ने 20 ओवरों में 175/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इस उपलब्धि तक पहुँचने के लिए 85 पारियां ली जो लीग में तीसरा सबसे तेज है।

संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर में संयम दिखाते हुए एम एस धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने 21 रनों का बचाव कर लिया और टीम को यादगार जीत दिला दी।

राजस्थान की रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और एडम जम्पा की स्पिन तिकड़ी ने भी शानदार गेंदबाजी की और चेन्नई के बल्लेबाजों को अंकुश में रखा।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो पर कहा, "मेरे पास जोस बटलर की सराहना करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। वह एक परफेक्ट बल्लेबाज हैं जो क्रीज का सही इस्तेमाल करते हैं। उनके पास तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी का सामना करने के लिए शानदार फुटवर्क है। मेरे लिए वह इस समय विश्व क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार