India vs Engkand 1st ODI: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज जोट बटलर (Jos Buttler) के पास गुरुवार (6 फरवरी) को भारत के खिलाफ नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। हाल में हुई पांच टी-20 मैचों की सीरीज में बटलर इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, उन्होंने पांच पारियों में 29.20 की औसत से 146 रन बनाए। 

Advertisement

एमएस धोनी से निकल सकते हैं आगे 

Advertisement

बटलर ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 372 मैच की 377 पारियों में 355 छक्के जड़े हैं। अगर वह पांच छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर छठे नंबर पर आ जाएंगे। 

धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 538 मैच की 526 पारियों में 359 छक्के जड़े हैं। धोनी के अलावा इस लिस्ट में रोहित शर्मा, क्रिस गेल, शाहीद अफरीदी, ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल उनसे आगे हैं। 

बता दें कि भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान बटलर इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने थे, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। 

कॉलिंगवुड को पछाड़ने के करीब

Advertisement

बटलर ने इंग्लैंड के लिए 181 वनडे मैच की 154 पारियों मे 39.54 की औसत से 5022 रन बनाए हैं। 71 रन बनाते ही बटलर वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पॉल कॉलिंगवुड को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। कॉलिंगवुड ने 197 मैच की 181 पारियों में 35.36 की औसत से 5092 रन बनाए हैं। 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोस बटलर, जेमी स्मिथ, फिलिप साल्ट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार