इंग्लैंड औऱ राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपनी ऑलटाइम फेवरेट आईपीएल इलेवन का चुनी है। क्रिकबज के साथ बातचीत में इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी टीम का ऐलान किया। साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले बटलर ने अब तक खेले गए 65 मैचों में 35.14 की औसत से 1968 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

बटलर ने अपनी इस टीम में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को जगह नहीं दी है। हालांकि उन्होंने खुद को अपनी टीम में रखा है। 

Advertisement

बटलर ने बतौर ओपनर खुद को और रोहित शर्मा को रखा है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली है, जो आईपीएल के इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच विनर एबी डी विलियर्स को जगह दी है। 

बटलर ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप एमएस धोनी को चुना है। बता दें कि वह बतौर खिलाड़ी और विकेटकीपर धोनी के बहुत बड़े प्रशसंक रहे हैं। टीम में दो ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड औऱ रविंद्र जडेजा हैं। 

गेंदबाजी विभाग में स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को रखा है। हरभजन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में शुमार हैं। वहीं भुवनेश्वर स्विंग, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा यॉर्कर गेंदबाजी के महारथी हैं। 

जोस बटलर की ऑलटाइम आईपीएल XI   

Advertisement

जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, एमएस धोनी (विकेटीकपर), कीरोन पोलार्ड, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार