Jos Buttler Record: द हंड्रेड 2026 का 18वां मुकाबला रविवार, 02 अगस्त को एमआई लंदन और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में MSG के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर अपने बैट से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। उनके पास टी20 क्रिकेट का 'बॉस बल्लेबाज़' बनने सुनहरा मौका है।

Advertisement

टूटेगा कीरोन पोलार्ड का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय जोस बटलर टी20 क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं। वो अब तक 520 टी20 मैचों की 490 पारियों में 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाकर 14,780 रन बना चुके हैं।

खास बात ये है कि यहां से वो MI London के खिलाफ केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में Manchester Super Giants के लिए बैटिंग करके 24 रन बनाते हैं तो टी20 फॉर्मेट में अपने 14,804 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ध्यान दें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 746 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रन बनाए हैं।

टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन

  • कीरोन पोलार्ड - 746 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रन
  • जोस बटलर - 520 मैचों की 490 पारियों में 14,780 रन
  • क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन
  • एलेक्स हेल्स - 528 मैचों की 523 पारियों में 14,449 रन
  • डेविड वॉर्नर - 439 मैचों की 438 पारियों में 14,284 रन

द हंड्रेड 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन: जोस बटलर इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट द हंड्रेड में जमकर धमाल मचा रहे हैं। आप उनके परफॉर्मेंस का अंदाजा इससे लगा सकते हो कि उन्होंने 4 मैचों में 112 की औसत और 170.99 की स्ट्राइक रेट से 224 रन ठोक दिए हैं। वो मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने 4 में से 3 मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), टिम सेफर्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, ल्यूस डु प्लॉय, टॉम मूरेस, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, नूर अहमद, जोश टोंग, सोनी बेकर, मैक्स होल्डन, पॉल वाल्टर, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, एडम फिंच, टॉम हार्टले, तवांडा मुये, जेम्स सेल्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार