Jos Buttler 115M Six Video: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (WI vs ENG 2nd T20I) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार, 11 नवंबर को केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इसी बीच इंग्लिश कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने एक 115 मीटर का मॉन्स्टर छक्का जड़ा जिसके बाद वो बॉल स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना इंग्लिश इनिंग के 9वें ओवर में देखने को मिली। मैदान पर जोस बटलर और विल जैक्स की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी, वहीं वेस्टइंडीज के लिए ये ओवर गुडाकेश मोती करने आए थे। कैरेबियाई स्पिनर ने इंग्लिश कप्तान को फंसाने के लिए ओवर की तीसरी बॉल लगभग 92 KPH की स्पीड से फेंकी थी जिस पर जोस बटलर ने बवाल छक्का जड़ दिया।

Advertisement

यहां जोस बटलर कदमों का इस्तेमाल करके आगे निकलकर आए और फिर उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्ला घुमाकर गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा। इस दौरान बैट और बॉल का ऐसा कनेक्शन हुआ था कि ये गेंद सीधा स्टेडियम की छत से टकराई और फिर बाहर जाकर गिरी। ये पूरा 115 मीटर का छक्का था। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के लिए दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान जोस बटलर ने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए धमाल मचाया। उन्होंने 45 बॉल पर 8 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए 184.44 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए। अपने कप्तान की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने 159 रनों का लक्ष्य बेहद आसानी से महज़ 14.5 ओवर में हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत प्राप्त की। ये भी जान लीजिए कि अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार