Josh Hazlewood Record: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने बीते रविवार, 10 अग्स्त को डार्विन के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले (AUS vs SA 1st T20) में गज़ब की गेंदबाज़ी करते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि जोश हेजलवुड ने एंड्रयू टाई (Andrew Tye) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में जोश हेजलवुड ने 4 ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

इसी के साथ अब जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल चटकाने वाले दूसरे नंबर के गेंदबाज़ बन गए हैं। जोश हेजलवुड ने 10 बार ये कारनामा करते हुए इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंड्रयू टाई को पछाड़ा है जिन्होंने 09 बार ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 विकेट हॉल हासिल किया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एडम जम्पा मौजूद हैं जिन्होंने 12 बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में 3 विकेट हॉल चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल चटकाने वाले गेंदबाज़

एडम जम्पा - 12

जोश हेजलवुड - 10

Advertisement

एंड्रयू टाई - 09

बात करें अगर इस मुकाबले की तो डार्विन  के मार्रारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड की 52 बॉल पर 83 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 178 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए रयान रिकेल्टन ने 55 बॉल पर 71 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके जवाब अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन ही जोड़ पाई और इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 17 रनों से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार