Josh Hazlewood Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) भारत के खिलाफ बुधवार, 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (AUS vs IND T20I Series) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर कुछ खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि जोश के पास मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और पैट कमिंस (Pat Cummins) जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय जोश हेजलवुड टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन मैचों में अगर जोश भारत के चार विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 80 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करते हुए मिचेल स्टार्क को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

जान लें कि फिलहाल जोश हेजलवुड के नाम 58 टी20 इंटरनेशनल में 76 विकेट दर्ज हैं। वहीं मिचेल स्टार्क ने 65 टी20 मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ स्पिनर एडम जाम्पा हैं, जिन्होंने 106 मैचों में 131 विकेट झटके हैं।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 230 मैचों में 513 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर वो 7 विकेट लेते हैं तो ऐसा करते हुए वो पैट कमिंस (218 मैचों की 279 इनिंग में 518 विकेट) को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले महान गेंदबाज़ शेन वॉर्न हैं जिन्होंने 338 इंटरनेशनल मैचों की 463 पारियों में 999 विकेट लिए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3-5), टिम डेविड, बेन डवारशुइस (गेम 4-5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1-2), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3-5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, तनवीर सांघा,  एडम जाम्पा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार