India vs Australia 3rd Test: भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के बीत में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पिंडली में दर्द के चलते चौथे दिन के खेल में एक ओवर डालने के बाद ही मैदान से बाहर चले गए। 

Advertisement

हेजलवुड खेल की शुरुआत में मैदान पर देरी से आए और जब वह आक्रमण पर आए तो काफी थके हुए दिखे, मुश्किल से 131 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। उनके ओवर के बाद हुए ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान पर कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और फिजियो से बातचीत करने के बाद मैदान से बाहर गए। 

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, "जोश हेजलवुड ने आज सुबह वॉर्म-अप के दौरान पिंडली में दर्द की शिकायत की।" "चोट कितनी गंभीर है इसका आकलन करने के लिए उसे स्कैन के लिए ले जाया जाएगा।"

अब संदेह की है कि वह मुकाबले में दोबारा गेंदबाजी करने उतरेंगे या नहीं। उन्होंने तीसरे दिन के खेल के दौरान पहली पारी में 5 ओवर गेंदबाजी की और विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। 

बता दें कि साइड्र स्ट्रेन से ठीक होकर हेजलवुड ने इस मैच से ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी की थी। पर्थ में हुए पहले टेस्ट के बाद वह दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए थे और उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिला था। अगर हेजलवुड की चोट गंभीर होती है तो उनकी जगह मेलबर्न में होने वाले चौथे टेस्ट में बोलैंड फिर वापसी कर सकते हैं। मेलबर्न में बैलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने 2021-22 में इंग्लैंड के खिलाफ यहां 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार