ऑस्ट्रेलिया के लिए हाई-प्रोफाइल एशेज सीरीज का आगाज़ शानदार रहा है। पहले टेस्ट में 9 विकेट की जीत से कंगारू टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है लेकिन इस टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक ज़ोर का झटका लगा है। एडीलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले मेजबान टीम परेशानियों में घिर चुकी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड साइड स्ट्रेन के कारण दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हेज़लवुड पहले टेस्ट के दौरान भी परेशानियों में दिखे थे। ऐसे में उनके बाहर होने के बाद इंग्लिश टीम चैन की सांस ले रही होगी जबकि कंगारूओं के लिए मुश्किलें बढ़ चुकी हैं।

Advertisement

फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, हेज़लवुड के बाहर होने के बाद झाय रिचर्डसन को उनकी रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है। रिचर्डसन अपना तीसरा टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और 2019 में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली सीरीज के बाद यह उनका पहला टेस्ट होगा।

आपको बता दें कि गाबा टेस्ट के चौथे दिन हेज़लवुड की फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, उन्होंने सिर्फ आठ ओवर गेंदबाज़ी की थी और पवेलियन लौट गए थे। इस मैच के बाद खुद पैट कमिंस ने कहा था कि हां, हेज़लवुड थोड़ा परेशानी में थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार