आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) रविवार, 18 मई को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेलने वाली है जिससे पहले उनकी टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि PBKS की स्क्वाड में दो ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ खिलाड़ी एक बार फिर शामिल होने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं घातक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और विस्फोटक विकेटकीपर बैटर जोश इंगलिस के बारे में। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के कारण IPL का मौजूदा सीजन एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था जिसके बाद ये दोनों ही खिलाड़ी भारत छोड़कर वापस स्वदेश चले गए थे। इसके बाद ये खबरें आने लगी थी कि मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस, ये दोनों ही खिलाड़ी बचे हुए टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आएंगे, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि पंजाब की फ्रेंचाइजी ने स्टोइनिस और इंगलिस को आईपीएल खेलने के लिए मना लिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले पंजाब किंग्स के मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ने वाले हैं यानी वो PBKS के लीग स्टेज के आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर मौजूदा सीजन में टीम के प्रदर्शन की तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने सीजन में अब तक 11 मैचों में 7 जीत, 3 हार और 15 अंकों के साथ तीसरा पायदान हासिल किया हुआ है। कुल मिलाकर वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बेहद करीब है और इस सीजन आईपीएल चैंपियन बनने का अपना सपना भी पूरा कर सकते हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि PBKS की टीम इतिहास रचते हुए चैंपियन का टाइटल जीत पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार