Josh Inglis Record: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के सलामी बल्लेबाज़ जोश इंगलिस (Josh Inglis) ने रविवार, 10 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ महज़ 33 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के ठोककर 257.58 की स्ट्राइक रेट से 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

Advertisement

LSG के लिए सबसे तेज अर्धशतक: 31 साल के जोश इंगलिस ने चेपॉक के मैदान पर विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और महज़ 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। खास बात ये है कि ये अर्धशतक LSG के लिए किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे तेज अर्धशतक (गेंद के हिसाब से) है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने साल 2023 में LSG के लिए RCB के सामने सिर्फ 15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी ठोकी थी। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जांयट्स के लिए सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक

  • निकोलस पूरन - 15 गेंद (बनाम RCB, साल 2023)
  • निकोलस पूरन - 16 गेंद (बनाम MI, साल 2026)
  • जोश इंगलिस - 17 गेंद (बनाम CSK, साल 2026)
  • निकोलस पूरन - 15 गेंद (बनाम SRH, साल 2025)
  • निकोलस पूरन - 19 गेंद (बनाम MI, साल 2024) 

एडम गिलक्रिस्ट को  पछाड़ा: जोश इंगलिस का बैट चेपॉक के मैदान पर आग उगल रहा था और आलम ये बना कि उन्होंने LSG के पावरप्ले में ही 25 गेंद खेलकर नाबाद 77 रन ठोक दिए। ध्यान देने वाली बात ये है कि पावरप्ले में 77 रन बनाकर जोश इंगलिस ने महान बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा है और अब वो IPL में पावरप्ले के दौरान चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं।

याद दिला दें कि एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में 25 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए थे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के सामने CSK के पावरप्ले में 25 बॉल पर नाबाद 87 रन जड़े थे।

IPL के पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 87*(25) - सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई वानखेड़े, 2014
  • 84*(26) - ट्रेविस हेड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024
  • 78*(24) - जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024
  • 77* (25) - जोश इंगलिस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2026
  • 74*(25) - एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स, सेंचुरियन, 2009
  • 71*(23) - प्रभसिमरन सिंह बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

शायद आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी कि 31 साल के जोश इंगलिस के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिनी ऑक्शन में पूरे 8 करोड़ 60 लाख रुपये खर्चे हैं। बड़ी बात ये है कि वो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसकी जानते हुए भी पंजाब किंग्स ने उन पर करोड़ों रुपये लुटाए। उन्होंने साल 2026 के सीजन में अब तक LSG के लिए सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार