साउथैम्पटन, 3 अगस्त | आयरलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है और उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी डाला गया है।

Advertisement

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसमें आयरलैंड की टीम 2-0 से आगे है।

Advertisement

लिटिल पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का आरोप है जिसमें खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच में गलत भाषा, भद्दे इशारे जो किसी को आक्रामक रवैये के लिए उकसा सकते हैं, करना शामिल है।

लिटिल ने इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर के दौरान जॉनी बेयरस्टो को आउट कर उनके खिलाफ गलत भाषा का उपयोग किया था।

लिटिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और साथ ही मैच रेफरी फिल व्हाइटकेस द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है इसलिए किसी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार