डबलिन, 14 मई (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास एवं मोहम्मद आमिर ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। द विलेज मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड को पहली पारी के आधार फॉलोऑन झेलना पड़ा। पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 310 रनों के जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 130 रनों पर आल आउट हो गई। दिन का खेल समाप्त होने तक आयरलैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना काई विकेट खोए 64 रन बना लिए हैं।

Advertisement

पहली पारी के अधार पर मेजबान टीम अभी भी पाकिस्तान से 116 रन पीछे है। सलामी बल्लेबाज एड जॉयस (39) और कप्तान पोर्टरफील्ड (23) नाबाद हैं।

Advertisement

पहली पारी में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने आयरलैंड को शुरुआती झटके दिए और एक समय मेजबान टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर सात रन हो गया। मोहम्मद अब्बास ने एड जॉयस (4), एंड्रयू बलबिरनी (0), निएल ओ ब्रायन (0) का विकेट लिया तो वहीं मोहम्मद आमिर ने कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड को एक के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।

 

इसके बाद, केविन ओ ब्रायन एवं पॉल स्टर्लिग के बीच पांचवें विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी हुई। स्टर्लिग को 17 के निजी स्कोर पर फहीम अशरफ ने आउट किया। केविन ओ ब्रायन ने छठे विकेट के लिए स्टुअर्ट थॉम्पसन के साथ 25 रनों की साझेदारी की। थॉम्पसन को शादाब खान ने पवेलिय ने भोजा। केविन ओ ब्रायन को 40 के निजी स्कोर पर आमिर ने अपना शिकार बनाया। 

आयरलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। नौवें विकेट के लिए बोयड रैंकिन (17) और गैरी विल्सन (33) के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई लेकिन वह मेजबान टीम को फॉलोऑन झेलने से नहीं बचा पाए। गैरी विल्सन नाबाद रहे। 

Advertisement

इससे पहले, पाकिस्तान ने दूसरे दिन के अपने स्कोर 268/6 से आगे खेलना शुरू किया। स्कोरबोर्ड में अभी आठ रन ही रन जुड़े थे कि टिम मुर्ताघ ने शादाब खान को 55 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 

खान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और कप्तान सरफराज अहमद ने 310/9 के कुल स्कोर पर पारी घोषित कर दी। मेहमान टीम के लिए सबसे ज्यादा फहीम अशरफ ने 83 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार