24 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE)।  आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की टीम का बुरा हाल है। अबतक खेले गए 5 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम केवल एक मैच ही जीत सकी है।

Advertisement

ऐसे में आईपीएल 2018 के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ होना है। यह मुकाबला खासकर मुंबई इंडियंस की टीम के लिए काफी अहम होने वाला है।

Advertisement

ऐसे में आजके मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर एक ओवर में 37 रन बनानें वाले दिग्गज को मौका दे सकती है। आगे क्लिक करके जाने►

 

मुंबई इंडियंस की टीम में सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखा जा सकता है। हो सकता है कि जेपी डुमिनी को प्लेइंग इलेवन में आज मौका मिले।

जेपी डुमिनी एक स्पिन गेंदबाज के अलावा धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।  डुमिनी के नाम एक ओवर में 37 रन बनानें का रिकॉर्ड दर्ज है।

Advertisement

बांये हाथ के इस बल्लेबाज ने लिस्ट ए के मैच के दौरान ऐसा कारनामा दिखाकर हर फैन्स को चकित कर दिया था। 

जेपी डुमिनी ने ऐसा कारनामा साउथ अफ्रीका में खेले गए एक लिस्ट ए मैच के दौरान बनाया था। उन्‍होंने यह रिकॉर्ड  केप कोबरा की टीम की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ बनाकर इतिहास रच दिया था।

मोमेंटम वनडे कप के एक मैच में डुमिनी ने ऐसा कारनामा अपने टीम के लिए किया था। उस मैच में डुमिनी ने पहले 4 गेंद पर छक्का जमाया तो वहीं पांचवें गेंद पर 2 रन लिए थे। वहीं छठी गेंद नो बॉल थी उस गेंद पर जेपी डुमिनी ने चौका जड़ दिया था। इसके बाद वाली गेंद पर डुमिनी ने छक्का जड़ दिया था।  जेपी डुमिनी ने ऐसा कारनामा गेंदबाज एडी लेई के ओवर में किया था।

आपको बता दें कि आईपीएल 2018 में जेपी डुमिनी को मुंबई इंडियंस की टीम ने एक करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार