जोहानिसबर्ग, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2017 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके ड्यूमिनी हालांकि टीम के लिए टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 

Advertisement

डुमिनी ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में मुझे अपने करियर का फिर से आकलन करने और भविष्य में कुछ लक्ष्यों को पूरा करने का मौका मिला। मैं साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 क्रिकेट खेलने को उपलब्ध रहूंगा, लेकिन मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं जो कि मेरी प्राथमिकता है।" 

Advertisement

इंग्लैंड में होने वाला वर्ल्ड कप ड्यूमिनी का तीसरा वर्ल्ड कप होगा। वह इससे पहले 2011 और 2015 का वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 193 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.39 के औसत से 5047 रन बनाए हैं और 68 विकेट भी हासिल किए हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं जो मुझे वह खेल खेलने का मौका मिला जिससे मुझे बहुत प्यार है। अपने साथी खिलाड़ियों, कोच, फैंस, दोस्तों और परिवार से मिलने वाले समर्थन का मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।"

साउथ अफ्रीका को शनिवार को न्यूलैंड्स में श्रीलंका के साथ पांचवां वनडे मैच खेलना है, जो ड्यूमिनी का साउथ अफ्रीका में अंतिम वनडे मैच होगाा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार