अकसर ही जब इंडिया के सबसे महान बल्लेबाज़ों की बात होती है तो सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) या विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम ही सभी की जुबान पर आता है। लेकिन, इस मामले में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ जुनैद खान (Junaid Khan) की सोच थोड़ी अलग है। दरअसल, जुनैद खान का मानना है कि इंडिया के सबसे महान बल्लेबाज़ सचिन या विराट नहीं है, बल्कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं।

Advertisement

जी हां, जुनैद ने हिटमैन को इंडिया का बेस्ट बैटर कहा है। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। वो बोले, 'मेरे ख्याल में रोहित शर्मा भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं। जिस तरह से वो बैटिंग करते हैं, उनके पास सभी शॉट हैं। हिटमैन भी इसलिए ही उसे कहते हैं। 264 वनडे क्रिकेट में करना और फिर डबल हंड्रेड भी उसके वनडे में दो-तीन हैं। ये करना बड़ी बात है। सबसे ज्यादा छक्के भी उसने मारे हैं इसलिए मेरा वोट रोहित के नाम है।'

Advertisement

आपको बता दें कि सिर्फ जुनैद खान ही नहीं, बीते समय में दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों ने रोहित को इंडिया का सबसे तगड़ा बल्लेबाज़ माना है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप के दौरान इंडियन टीम के लिए लगभग हर मैच में तूफानी बल्लेबाज़ी करके शुरुआत दिलवाई थी। हिटमैन ये चाहते थे कि वह तेजी से रन बनाकर शुरुआती ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाए ताकि टीम के दूसरे बल्लेबाज़ फ्री होकर खेल सके।

Also Read: Live Score

हिटमैन के इस अंदाज को ही देखकर सभी दिग्गजों ने ये कहा था कि अगर रोहित इतना सेल्फलेस होकर ना खेलते और अपने पर्सनल माइलस्टोन की तरफ देखते तो वो वर्ल्ड कप में तीन चार शतक जरूर बनाते। ये भी जान लीजिए कि साल 2019 के वर्ल्ड कप में हिटमैन ने पांच शतक ठोके थे। मौजूदा समय में रोहित ही वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक कुल 7 बार ये कारनाम कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार