11 जनवरी। करण जौहर के टीवी शो में महिला के लिए गलत कमेंट करने के मामले में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने दी है।

Advertisement

इसका मतलब है कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। खबरों की मानें तो जांच के लिए दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से वापस भारत लौटेंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि शो में हार्दिक पांड्या औऱ केएल राहुल ने महिलाओं के लिए कई ऐसी गलत बातें की थी जिसने सुर्खियां बटोर ली थी। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों से महिलाओ के प्रति ऐसे कॉमेंट करने वाले पर उनसे सवाल तलब किया था।

हालांकि हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई से माफी मांगी थी लेकिन सीओए में विनोद राय की साथी डायना इडुल्जी ने दोनों खिलाड़ियों की जांच तक उन्हें सस्पेंड करने की मांग की थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार