Justin Greaves Ruled Out: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।
32 साल के ग्रीव्स के दूसरे मुकाबले में नहीं खेलने की वजह उनकी काफ इंजरी बताई जा रही है। यह खबर मुकाबले से ठीक पहले सामने आई है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक, ग्रीव्स को पहले वनडे के दौरान ही पैर की मांसपेशियों में परेशानी हुई थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार (27 सिंतबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की थी और ओपनिंग करने उतरे ग्रीव्स लंबे समय तक क्रीज पर डटे रहे। ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए 108 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे।
हालांकि, पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद ग्रीव्स दूसरी पारी में फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। उन्हें बल्लेबाजी के दौरान भी थोड़ी परेशानी में देखा गया था। ऐसे में बोर्ड के मुताबकि यह काफ इंजरी उसी मुकाबले के दौरान हुई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
ग्रीव्स के बाहर होने से दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी कमजोर हो सकती है। पहले मुकाबले में शतक लगाने वाले बल्लेबाज का टीम से बाहर होना मेहमान टीम के लिए बड़ा नुकसान है। खासकर तब, जब भारत सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड:
जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, शमार जोसेफ, विटेल लॉज।