Afghanistan Bomb Blast: अफगानिस्तान के काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में पामीर ज़ालमी और बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुए बम विस्फोट से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की शाम स्टैंड में बैठे फैंस के बीच बम फट गया जिसने सभी को हैरान किया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बम फटने के बाद बंकर के अंदर ले जाया गया। 

Advertisement

गौर करने वाली बात ये है कि जब ये हमला हुआ तब संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद थे। वहीं बम फटने के चलते दर्शकों को सुरक्षा के लिए भागते हुए देखा गया। विस्फोट के बाद मैदान पर जमकर अफरा-तफरी मच गई थी। स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों के बीच तनाव साफ देखा जा सकता था।

Advertisement

काबुल पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने का कोई खुलासा नहीं हुआ है। मालूम हो कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान के हालात नासुर बने हुए हैं। हाल ही में इस्लामिक स्टेट के सदस्यों द्वारा कई धार्मिक स्मारकों को भी निशाना बनाया जा चुका है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में काबुल में करता परवन गुरुद्वारा के पास एक बम विस्फोट हुआ था। इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने गुरुद्वारे पर हमला किया जिसमें दर्जनों सिखों और तालिबान सदस्यों के जीवन चला गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार