दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और एनरिक नॉर्खिया यहां मंगलवार को टीम के होटल पहुंच गए। दोनों खिलाड़ी सात दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे और दिल्ली टीम के साथ आईपीएल में उनके दूसरे मैच से पहले जुड़ जाएंगे।

Advertisement

दिल्ली का आईपीएल 2021 में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 10 अप्रैल को होगा। टीम क्वारेंटीन पीरियड पूरा करने के बाद क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग कर रही है।

Advertisement

टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने रविवार को उनके पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया था।

पोंटिंग ने कहा, "हमारी टीम में जो खिलाड़ी हैं उससे मैं खुश हूं और मुझे लगता है कि हम इस बार आईपीएल का खिताब जीत सकते हैं। मैं और टीम के खिलाड़ी इसलिए यहां आए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने चर्चा की और हमारे बीच जीतने पर ही बात हुई कि टीम पिछले साल की तुलना में किस तरह एक कदम और आगे बढ़ सकती है। हमें मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होंगे और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर विजेता बनना है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार