South Africa vs Australia, 3rd Test: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada Fastest 350 Test Wickets) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरे औऱ निर्णायक टेस्ट मैच के पांचवें औऱर आखिरी दिन इतिहास रच दिया।
रबाडा ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को दूसरी पारी में पहले तीन झटके दिए और मैट रेनशॉ (0), मार्नस लाबुशेन (4) और ट्रैविस हेड (14) को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए।
सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट
सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रबाडा ने अपने नाम कर लिया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रबाडा ने 13808 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के ही पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 14719 गेंद डाली थी।
सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट
13808 - कागिसो रबाडा
14719 - डेल स्टेन
14905 - वकार यूनिस
16285 - मैल्कम मार्शल
16908 - मिचेल स्टार्क
मार्शल की बराबरी
बतौर तेज गेंदबाज सबसे कम मैचों में 350 विकेट पूरे करने के मामले में रबाडा संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं। 75 टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचकर उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज मैकल्म मार्श के रिकॉर्ड की बराबरी की।
बतौर तेज गेंदबाज सबसे कम मैचों में 350 टेस्ट विकेट
69 - रिचर्ड हैडली / डेल स्टेन
70 - डेनिस लिली
74 - ग्लेन मैक्ग्रा
75 - मैल्कम मार्शल / कागिसो रबाडा*
78 - वकार यूनिस
Also Read: LIVE Cricket Score
79 - इमरान खान