बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज़ हो चुका है। ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की हालत काफी खराब नजर आ रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहले दिन लंच तक सिर्फ 60 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। पहले सेशन में वियान मल्डर ने तीन विकेट और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।

Advertisement

रबाडा ने तो अपनी रफ्तार से बांग्लादेशी बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने बांग्लादेश के भरोसेमंद बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को एक ऐसी गेंद पर बोल्ड किया जिसका रहीम के पास कोई जवाब नहीं था। यहां तक कि रबाडा की इस तेज़ गेंद से स्ंटंप भी टूट गया। रहीम को बोल्ड करके रबाडा ने अपना 300वां टेस्ट विकेट भी पूरा किया।

Advertisement

रबाडा की ये गेंद 14वें ओवर में देखने को मिली जब रबाडा ने ऑफ के बाहर एक लेंथ डिलीवरी डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज, रहीम फ्रंट फुट पर इसे डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स में जा घुसी और वो बोल्ड हो गए। रबाडा की इस गेंद में इतनी रफ्तार थी कि स्टंप भी टूट गई। इस खतरनाक गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस विकेट के साथ ही रबाडा ने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए और वो ये कारनामा करने वाले छठे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए। वो दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मैचों में 300 विकेट लेने वाले डेल स्टेन, शॉन पोलक, मखाया एनटिनी, एलन डोनाल्ड और मोर्ने मोर्कल की सूची में शामिल हो गए। 

इस मैच की बात करें तो अगर बांग्लादेश को इस मैच में वापसी करनी है तो उनके लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों को कुछ रन बोर्ड पर लगाने होंंगे क्योंकि अगर पहली पारी में रन बोर्ड पर नहीं होंगे तो उनके लिए ये मैच जीतना तो दूर बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार