दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार (2 मई) को आईपीएल 2021 के मुकाबले में पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की। रबाडा ने इस दौरान 2 ओवर डाले और सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले। पहली बारी ऐसा हुआ जब रबाडा ने पावरप्ले में दो विकेट चटकाए। 

Advertisement

पावरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 143.4 की रफ्तार से फुलटॉस गेंद पर क्रिस गेल (Chris Gayle) को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद इतनी तेज थी की सारी स्टम्पस बिखर गई। अचानक इतनी तेज गेंदबाज देखकर यूनिवर्स बॉस भी असहज दिखाई दिए और आउट होने के बाद वह थोड़े हैरान दिखाई दिए।

Advertisement

इस ओवर की पहली ही गेंद पर गेल ने उन्हें छक्का जड़ा था, जिसका रबाडा ने अगली ही गेंद पर बदला ले लिया। गेल 9 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से सिर्फ 13 रन ही बना पाए। 

इससे पहले उन्होंने अपने पहले ओवर में ओपनिंग बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (13) को अपना शिकार बनाया। अपने कोटे के चार ओवरों में उन्होंने 36 रन देकर कुल 3 विकेट अपने खाते में डाले।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार