गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके तेज़़ गेंदबाज कगिसो रबाडा ने वेंकटेश अय्यर को आउट करके अपने कप्तान के इस फैसले को कुछ हद तक सही भी साबित किया।
वेंकटेश अय्यर ने पहली ही बॉल से गुजरात के गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर दिया और ऐसा लग रहा था कि वो पावरप्ले में मैच गुजरात से दूर ले जाएंगे लेकिन तभी पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने छक्का खाने के बाद उनका विकेट निकाल दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर वेंकटेश ने गजब का स्कूप शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया और इसके बाद भी उन्होंने छ्क्का लगाने की कोशिश की मगर वो चूक गए।
रबाडा की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में वो शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।