दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 59 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। दिल्ली के 196 रनों के जवाब में बैंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई।

Advertisement

इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 8 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल (IPL 2020 Points Table) में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पांच मैचों में दिल्ली की यह चौथी जीत है। 

Advertisement

दिल्ली की इस शानदार जीत में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने अहम रोल निभाया। रबाडा ने अपने कोटे के चार ओवरों में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और विराट कोहली, वॉशिंग्टन सुंदर, शिवम दुबे औऱ इसुरू उदाना को अपना शिकार बनाया। 

रबाडा के इस मैच के बाद आईपीएल 2020 में 12 विकेट हो गए हैं और उन्होंने पर्पल कैप (IPL Purple Cap) पर कब्जा कर लिया है। इस मुकाबले से पहले बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप थी। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 5 मैचों में 302 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार