मुंबई इंडियंस ने इस अभिनेता को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा, IPL खेलते हुए आएंगे नजर !

Updated: Sat, Dec 21 2019 12:40 IST
मुंबई इंडियंस ने इस अभिनेता को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा, IPL खेलते हुए आएंगे नजर ! Images (twitter)

21 दिसंबर। आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन हो चुका है। पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर उभरें हैं। पैट किमिस के अलावा एक और शख्स रहे जिन्होंने ऑक्शन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

आपको बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म ''काई पो चे' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाले बच्चे अली का किरदार निभाने वाले क्रिकेटर को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शवन में खरीद लिया है। 

फिल्म ''काई पो चे' में अली का किरदार निभाने वाले क्रिकेटर का नाम दिग्विजय देशमुख है। आपको बता दें कि दिग्विजय देशमुख मुंबई की ओर से खेलते हैं। इस बार दिग्विजय देशमुख महाराष्ट्र के लिये सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलते हुए नजर आए थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में दिग्विजय देशमुख ने शानदार परफॉर्मेंस किया था। इस टूर्नामेंट में  दिग्विजय देशमुख ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 7 विकेट लेने में सफलता पाई थी। वैसे ऑक्शन के बाद दिग्विजय देशमुख ने कहा कि वो हमेशा से क्रिकेटर ही रहे हैं। उनका सपना क्रिकेटर बननें का ही था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें