वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया से तो हार फिर भी पाकिस्तानी फैंस बर्दाश्त कर गए लेकिन जब अफगानिस्तान ने 8 विकेट से मात दी तो पूरे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स से लेकर पाकिस्तानी फैंस तक, सभी बाबर आजम और उनकी टीम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल भी आजकल पाकिस्तानी टीवी चैनल्स पर काफी दिख रहे हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद उन्होंने लाइव टीवी पर कुछ ऐसा कह दिया जो उस चैनल के एंकर को पसंद नहीं आया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

कामरान से जब अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने एआरवाई न्यूज से कहा, 'अगर पाकिस्तान की क्रिकेट को बेहतर करना है तो ये दुआ कीजिए कि टीम अगले सभी मैच हार जाए और टॉप 4 में भी ना पहुंचे। पाकिस्तान अगर अपने सभी मैच हारेगा, तभी पाकिस्तान में क्रिकेट बेहतर हो सकता है। अगर वो सेमीफाइनल में पहुंच गए तो वो फिर से वही काम शुरू कर देंगे।'

अकमल का ये बयान सुनकर एंकर हैरान हो गया और उसने अकमल के बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा कि ये क्या बात कर रहे हैं आप, पाकिस्तान का नाम है, अल्लाह कर पाकिस्तान जीते। मैं पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट में हारते हुए नहीं देख सकता।' अकमल और पाकिस्तानी एंकर के बीच इस बहस का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर काफी रिएक्ट भी कर रहे हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनकी कप्तानी जाना तय है। ऐसे में अगर बाबर को अपनी कप्तानी बचानी है तो उन्हें अपनी टीम को सेमीफाइनल या फाइनल तक तो पहुंचाना ही होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार