Legends League Cricket 2022: ओमान में लीजेंड्स क्रिकेट लीग का पहला सीजन खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में इंडिया महाराजा का सामना एशिया लायंस के साथ हो रहा है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा के सामने 176 रन का टारगेट रखा।

Advertisement

इसके बाद जब इंडिया महाराजा की टीम बल्लेबाज़ी के लिए आई तो लायंस के विकेटकीपर कामरान अकमल ने एक बार फिर से पुरानी यादों को ताजा कर दिया। दरअसल, उन्हें पाकिस्तान के लिए खेलते हुए भी कई बार आसान से कैच छोड़ते हुए देखा जाता था और कुछ ऐसा ही इस लीग के पहले मैच में देखने को मिला।

Advertisement

लायंस के गेंदबाज़ नुवान कुलासेकरा की गेंद पर नमन ओझा के बल्ले का किनारा लगा और कामरान ने एक ऐसा कैच छोड़ा जिसकी आप किसी भी विकेटकीपर से उम्मीद नहीं करते हैं। इस ड्रॉप कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस कामरान को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

कई फैंस उन्हें ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि दुनिया बदल गई लेकिन कामरान अकमल नहीं बदले। वहीं, अगर इस लीग की बात करें तो महाराजा की टीम फिलहाल वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और युवराज सिंह के बिना खेल रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार