लाहौर, 20 जुलाई| पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा की पावर हिटिंग की तारीफ की है और कहा है कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है। सावेरा पाशा से उनके यूट्यूब चैनल से बात करते हुए प्रशंसक ने उनसे रोहित के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "शानदार.. अविश्वसनीय बल्लेबाज.. उनको बल्लेबाजी करते देखते हुए अच्छा लगता है। उनकी बल्लेबाजी.. टेम्परामेंट.. उनका समर्पण अविश्वसनीय है। वह इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो (तीन) दोहरे शतक लगाए हैं और 2019 वनडे विश्व कप में पांच शतक लगाए हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "उनकी बल्लेबाजी की सबसे अच्छी चीज पावर हिटिंग है। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वो लोग रोहित, बाबर आजम, विराट कोहली को देखें।"

Advertisement

एक और प्रशंसक ने विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी के बारे में पूछा तो कामरान ने उन्हें भारत का ऑलटाइम महान खिलाड़ी बताया।

उन्होंने कहा, "भारत के ऑलटाइम महान विकेटकीपर-बल्लेबाज जिसने देश के लिए काफी कुछ हासिल किया.. अविश्वश्नीय। उन्होंने जिस निरंतरता से प्रदर्शन किया, अपना औसत वनडे में 50 का रखा और कई सारी मैच विजेता पारियां खेलीं।"

उन्होंने कहा, "काफी सारा श्रेय धोनी को जाता है। वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप, आईपीएल चैम्पियंस ट्रॉफी- मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर उन्होंने सब कुछ जीता है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार