श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है जहां श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। हालांकि, जब पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान की टीम के चयन पर सवाल उठा दिए।

Advertisement

बाबर आज़म ने इस मैच के लिए फवाद आलम और फहीम अशरफ को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का फैसला किया लेकिन कामरान अकमल को ये फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस मैच में पाकिस्तान के लिए 28 वर्षीय ऑलराउंडर आगा सलमान ने पदार्पण किया और लेग स्पिनर यासिर शाह को भी चुना गया, जो अंगूठे की चोट से उबर चुके हैं।

Advertisement

अकमल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "ये एक टेस्ट मैच है, टी20 मैच नहीं। बहुत सारे ऑलराउंडर खेल रहे हैं और मुझे लगता है कि टेस्ट मैच का खेल विशेषज्ञों को लेकर खेलना चाहिए। ये बहुत चौंकाने वाला है कि फवाद आलम और फहीम अशरफ दोनों को क्यों हटा दिया गया है।"

आपको बता दें कि आलम ने 18 टेस्ट मैचों में 41.08 की औसत से पांच शतकों के साथ 986 रन बनाए हैं। गेंदबाजी ऑलराउंडर अशरफ ने अपनी मध्यम गति से 14 टेस्ट में 24 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी के मोर्चे पर उन्होंने 31.80 की औसत से 636 रन बनाए हैं। ऐसे में इन दोनों को बाहर करना वाकई चौंकाने वाला फैसला है। हालांकि, इस टेस्ट की बात करें तो पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को पहली पारी में सिर्फ 222 पर समेट दिया और अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबर आज़म की टीम अपनी पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बना पाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार