पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के एशिया कप 2023 को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के बयान पर निराशा व्यक्त की। हालांकि, अपनी निराशा व्यक्त करने के चक्कर में कामरान अकमल भावनाओं में बह गए और उन्होंने कुछ ऐसा बोला दिया जो पाकिस्तान की टीम चाहकर भी नहीं कर सकती।

Advertisement

कामरान अकमल ने कहा, 'मेरा मानना ​​​​है कि जय शाह का बयान अप्रत्याशित था, और चूंकि उन्होंने इस साल के एशिया कप के दौरान पाकिस्तान-भारत का मैच लाइव देखा था। इसलिए उन्हें राजनीति को इससे दूर रखना चाहिए था और इसे खेलों में खींचने से बचना चाहिए था।'

Advertisement

कामरान अकमल ने आगे कहा, 'एशिया कप की मेजबानी केवल पाकिस्तान में होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान को किसी भी स्तर पर भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। चाहे वो आईसीसी इवेंट्स के मैच हों, एशिया कप के मैच हों या 23 अक्टूबर को उनका मैच हो।'

बता दें कि जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया अगले साल एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। जय शाह जो एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं उन्होंने कहा था कि 2023 एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। पाकिस्तान को बतौर मेजबान हटाए जाने की बात से ही उनके पूर्व खिलाड़ियों में आक्रोश है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार