10 मार्च, डुनेडिन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी के दौरान विलियमसन ने अपना 16वां टेस्ट शतक पूरा किया। 

Advertisement

विलियमसन ने 130 रन की पारी खेली और इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 16 शतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। विलियमसन ने 26 साल 214 दिन की उम्र में अपने करियर का 16वां टेस्ट शतक बनाया है। 

Advertisement

सबसे कम उम्र में 16 टेस्ट शतक जड़नें का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। तेंदुलकर ने 1998 में 24 साल 335 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। इस मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट खिलाड़ी एलिस्टर कुक हैं। कुक ने 2011 में 26 साल 11 दिन की उम्र में अपना 16वां टेस्ट शतक बनाया था। 

कप्तान केन विलियनसन (130) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 341 रन बनाए । जिसकी मदद से उसे पहली पारी मे 33 रन की बढ़त मिली, हालांकि दिन खत्म होने तक साउत अफ्रीका ने इस लीड को खत्म कर दिया। 

सबसे कम उम्र में 16 टेस्ट शतक लगानें वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर, 24 साल 355 दिन, साल 1998 में

एलिस्टर कुक, 26 साल 11 दिन, साल 2011 में

Advertisement

केन विलियमसन, 26 साल 214 दिन, साल 2017 में

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार