New Zealand vs England 1st Test: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी मे अर्धशतक जड़कर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विलियमसन ने 86 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके जड़े।विलियमसन ने अपनी पारी का 26वां रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। न्यूजीलैंड क्रिकेट के 94 साल के टेस्ट इतिहास में वह 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए विलियमसन ने 197 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 93 रन बनाए थे। 

Advertisement

विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 103 टेस्ट में यह कारनामा कर विलियमसन ने कुमार संगाकारा और यूनिस खान की बराबरी की है। 99 मैच के साथ केन विलियमसन इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रायन लारा है, जिन्होंने 101 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था। 

वहीं पारियों के हिसाब से सबसे तेज 9000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं, विलियमसन ने इसके लिए 182 पारी खेली हैं। । कुमार संगाकारा (172 पारी), स्टीव स्मिथ (174 पारी), राहुल द्रविड़ (176 पारी), ब्रायन लारा/रिकी पोंटिंग (177 पारी), महेला जयवर्धने (178 पारी) और सचिन तंदुलकर (179 पारी) उनसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले से विलियमसन ने न्यूजीलैंड टीम में वापसी की है। चोटिल होने के चलते वह भारत के खिलाफ हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार