26 अक्टूबर को शारजाह में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने कीवियों को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की की।

Advertisement

इस जीत के साथ सुकून मिल गया क्योंकि सितंबर के महीने में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सीरीज रद्द कर दी थी और इसके बाद पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस में एक अलग ही क्रोध का माहौल था।

तब सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कीवी टीम ने रावलपिंडी में होने वाले पहले वनडे से ठीक पहले सीरीज से अपने कदम पीछे खींच लिए थे।

यहां तक की कीवियों की हार के बाद स्टेडियम में बैठे पाकिस्तानी फैंस ने केन विलियमसन की टीम को सिक्योरिटी, सिक्योरिटी कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया था।

हालांकि पाकिस्तान फैंस इस बात को भूल गए जब साल 2014 में पाकिस्तान को आतंकवादी हमले में क्षति के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने पाकिस्तान की सरकार को करीब 1000 डॉलर दान किया था। वो इसलिए क्योंकि तब पाकिस्तान के एक स्कूल में आतंकवादी हमला होने के बाद वहां करीब 141 लोगों की जान गई थी और इसके लिए न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने दरियादिली दिखाई थी। बता दें कि इन 114 लोगों में ज्यादातर मासूम बच्चे शामिल थे।

ये न्यूज सोशल मीडिया पर तब वायरल होने लगी जब पाकिस्तानी फैंस न्यूजीलैंड को चिढ़ाने लगे और उन्हें हार के बाद कई तरह की बातें बोल कर शर्मसार कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार