New Zealand vs South Africa 2nd Test: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) शानदार फॉर्म में हैं। टेस्ट क्रिकेट की पिछली 10 पारियों में विलियमसन छह शतक जड़े हैं और क्रमश: 132, 121*,215,104, 118,109 की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार (13 फरवरी) से हेमिल्टन के सेड्डन पार्क मे होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट में विलियमसन के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

 
Advertisement

18000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

विलियमसन को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18000 रन पूरे करने के लिए 153 रन की दरकार है। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ रॉस टेलर ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। विलियमसन ने 351 मैच की 414 पारियों में 17847 रन बनाए हैं। 

विलियमसन अगर हेमिल्टन टेस्ट की पहली पारी मे यह रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 18000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हाशिम अमला को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। अमला ने 416 पारियों में यह कारनामा किया था। 

सबसे तेज 32 टेस्ट शतक

टेस्ट में सबसे तेज 32 शतक जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल स्टीव स्मिथ के नाम था, जिन्होंने इसके लिए 174 पारियां खेली थी। 170 पारियों में 31 टेस्ट शतक जड़ चुके विलियमसन के पास स्मिथ को पछाड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

Also Read: Live Score

बता दें कि माउंट मॉन्गनुई में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विलियमसन ने शतक लगाया था। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 281 रनों से विशाल जीत हासिल की थी। फिलहाल दो मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड टीम 1-0 से आगे है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार