पहले टेस्ट मैच में बड़ी जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड की निगाहें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी, पर दूसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लग चुका है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे हालांकि, इसके पीछे का कारण काफी खुश करने वाला है, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन की गैरमौजूदगी एक बड़ा झटका होगा। 

Advertisement

इस महीने के अंत में केन विलियमसन की पत्नी सारा रहिम उनके पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं और यही कारण है कि न्यूजीलैंड के कप्तान को पितृत्व अवकाश लेना पड़ा है। टीम के कोच गैरी स्टीड का मानना है कि कीवी टीम केन के इस फैसले से पूरी तरह से सहमत है और उनका मानना है कि कभी-कभी क्रिकेट की तुलना में "अन्य चीजें बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती हैं" और अगर विलियमसन कुछ मैचों में नहीं खेलते हैं, तो हमें इसे स्वीकार करना होगा।

Advertisement

विलयमसन की अनुपस्थिति में टॉम लाथम कीवी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच पारी और 134 रन से जीत कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इस जीत के बाद स्टीड ने कहा, "सबसे खराब स्थिति में, केन कीवी टीम के लिए कुछ मैचों को मिस कर सकते हैं। एक पिता के रूप में, एक पैरेंट के रूप में, आपके जीवन में ये अवसर केवल एक बार आता है कि आप अपने (पहले) बच्चे के जन्म के समय वहां मौजूद हों और मुझे पता है कि यह केन के लिए भी महत्वपूर्ण है। अंत में, हम क्रिकेट खेलते हैं और अन्य चीजें भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट 11 दिसंबर से शुरू होगा और इस मैच के साथ टेस्ट सीरीज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद न्यूजीलैंड 18 दिसंबर से तीन टी 20 मैच और दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। अगर विलियमसन उन मैचों में भी नहीं खेलते हैं, तो विल यंग, ​​जिन्होंने पहले टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था , वो विलियमसन की जगह ले सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार