आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 19वें मुकाबले में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 135 रनों की जरूरत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए। इस दौरान कीवी कप्तान केन विलियमसन जिस तरह से आउट हुए उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Advertisement

विलियमसन एक समय शानदार लय में नज़र आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो कीवी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले जाएंगे लेकिन जब वो गियर शिफ्ट करने ही वाले थे तभी वो एक गलती कर बैठे और न्यूज़ीलैंड को अपने कप्तान का विकेट गंवाना पड़ गया।

Advertisement

ये घटना 14वें ओवर की पहली गेंद पर घटित हुई जब हसन अली अपना दूसरा ओवर शुरू कर रहे थे और उनकी पहली ही गेंद को डिफेंस करके विलियमसन एक रन लेने के लिए भागे। गेंद हसन अली के बिल्कुल हाथों में थी इसलिए डेवोन कॉनवे ने उन्हें रन लेने से मना कर दिया। जब तक विलियमसन अपनी क्रीज़ पर पहुंच पाते हसन अली की डायरेक्ट हिट ने उनका काम तमाम कर दिया।

इस तरह विलियमसन जो काफी फुर्ती से सिंगल लेने के लिए जाने जाते थे, इस बार गच्चा खा गए और उनकी फुर्ती ही उन पर भारी पड़ गई। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कीवी गेंदबाज़ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को 134 से पहले रोक पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार