हेमिल्टन, 27 मार्च (CRICKETNMORE)| कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 148) की शानदार शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सेडोन पार्क में जारी तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में तीसरे दिन सोमवार को स्टम्प्स तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट खोकर 321 रन बना लिए हैं। टीम के लिए विलियमसन और मिशेल सेंटनर 13 रनों पर नाबाद हैं। इस पारी के आधार पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका पर सात रनों की बढ़त ले ली है और उसके छह विकेट अभी बाकी हैं। 

Advertisement

अपने पिछले दिन के स्कोर 67 रनों से आगे खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अपने खाते में सोमवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 254 रन जोड़े। पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज टॉम लाथम (50), जीत रावल (88) ने रविवार को टीम के खाते में 67 रन जोड़े थे। इसके बाद सोमवार को न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाने उतरे लाथम और रावल ने 16 रन जोड़कर टीम का स्कोर 83 तक पहुंचाया था कि इसी स्कोर पर मोर्ने मोर्केल ने लाथम को क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कर टीम को दिन का पहला झटका दिया। 

Advertisement

अपनी पारी में खेली गई 103 गेंदों में लाथम ने 10 चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद विलियमसन ने रावल के साथ दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की शतकीय साझेदारी की, लेकिन एक बार फिर क्विंटन और मोर्केल की जोड़ी ने कमाल दिखाया और इस साझेदारी को भी तोड़ा। रावल 273 के कुलयोग पर मोर्केल की गेंद पर क्विंटन के हाथों लपके गए। उन्होंने 254 गेंदों में 10 चौके लगाए। 

रावल के आउट होने के बाद विलियमसन का साथ देने आए नील ब्रूम (12) को कगीसो रबाडा ने मैदान पर टिकने नहीं दिया और उन्हें पगबाधा आउट कर न्यूजीलैंड टीम का तीसरा विकेट भी गिराया। इसके बाद रबाडा ने फिर कमाल दिखाते हुए हेनरी निकोलस को खाता खोलने का मौका भी न देते हुए क्विंटन के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

विलियमसन ने इसके बाद सेंटनर के साथ न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाया और पांचवें विकेट के लिए दिन का खेल समाप्त होने तक 28 रन जोड़ लिए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए मोर्केल और राबाड ने दो-दो विकेट लिए। इसके पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में क्विंटन (90), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (53) और हाशिम अमला (50) की शानदारा पारियों के दम पर 314 रन बनाए थे। 

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का यह अंमित मैच है और साउथ अफ्रीका ने इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार