India vs Sri Lanka 1st Test Stats Preview: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार (15 अगस्त) से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरूआत सुबह 10 बजे से होगी और दोनों टीम की इस टक्कर में कई खास रिकॉर्ड बन सकते हैं।
600वां टेस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम का यह 600वां टेस्ट मैच होगा। भारत दुनिया की तीसरी टीम बनेगी, जिसने इतने मुकाबले खेले हैं। टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 1097 मैच और ऑस्ट्रेलिया ने 883 मैच खेले हैं।
पंत के टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 97 छक्के जड़े हैं औऱ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर है। अगर वह तीन छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी बेन स्टोक्स, ब्रैंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट ने ही यह कारनामा किया है।
शुभमन गिल के 3000 रन
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 41 टेस्ट की 74 पारियों में 2969 रन बनाए हैं। 31 रन बनाते ही वह इस फॉर्मेट में 3000 रन बनाने वाले 29वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा उन्हें 50 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्के जड़ने की दरकार है।
WTC में गिल के 3000 रन
गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 40 मैच की 73 पारियों में 2843 रन बनाए हैं। अगर वह 157 रन बना लेते हैं तो WTC में 3000 रन पूरे कर लेंगे। अभी तक कोई भारतीय यह मुकाम हासिल नहीं कर पाया है और दुनिया के कुल नौ बल्लेबाजों ने ऐसा किया है।
केएल राहुल के 10000 रन
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय ओपनर केएल राहुल ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 238 मैच की 277 पारियों में 9830 रन बनाए हैं और 10000 रन का आंकड़ा छूने से 170 रन दूर है। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 खिलाड़ियों ने ही 10 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।