आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 37वें मैच में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हराकर लगभग-लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए और आयरलैंड के सामने जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, एक ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद आयरलैंड की गाड़ी मिडल ओवर्स में डगमगा गई और गिरते पड़ते आयरिश टीम सिर्फ 150 रन ही बना पाई।

Advertisement

कीवी टीम के लिए इस मैच में सबसे बड़ा पॉज़ीटिव रहे कप्तान केन विलियमसन, जिन्होंने इस मैच में 35 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान विलियमसन ने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए। विलियमसन ने अपनी इस पारी के दौरान किसी भी आयरिश गेंदबाज़ को नहीं बख्शा और पारी के 18वें ओवर में तो उन्होंने जमकर गदर मचाया।

Advertisement

कीवी पारी का 18वां ओवर आयरलैंड के तेज़ गेंदबाज़ बैर्री मैक्कार्थी कर रहे थे और इस ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर विलियमसन ने दो छक्के और एक चौका जड़कर कुल 21 रन लूट लिए। विलियमसन ने इस ओवर में जो रौद्र रूप दिखाया वो शायद आपने पहले ही कभी देखा हो। तीन गेंदों में इन 16 रनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आईसीसी ने भी इसका वीडियो शेयर किया है।

केन का फॉर्म में आना कीवी टीम के लिए अच्छी खबर है और अगर वो आने वाले सेमीफाइनल में भी इसी अंदाज़ में खेलते हैं तो विरोधी टीम के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। विलियमसन के अलावा ग्लेन फिलिप्स का फॉर्म भी कीवी टीम के लिए अच्छी खबर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार