न्यूजीलैंड की वनडे टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि उनका क्रूसिएट लिगामेंट टूट गया है। इससे उभरने के लिए उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। अगले तीन हफ्ते के अंदर विलियमसन के घुटने की सर्जरी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस सर्जरी के बाद उन्हें ठीक होने मे 6 महीने तक का समय लग सकता है। ऐसे में उनके वर्ल्ड कप खेलने की संभावना बहुत कम है। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए फील्डिंग के दौरान विलियमसन के दाएं घुटने में चोट लग गई थी। बाउंड्री लाइन पर ऋतुराज गायकवाड़ की कैच पकड़ने के दौरान वह चोटिल हुए थे।  इसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड लौट गए। 

Advertisement

विलियमसन ने कहा, “ मुझे पिछले कुछ दिनों में बहुत समर्थन मिला है और इसके लिए मैं गुजरात टाइटन्स और न्यूजीलैंड क्रिकेट दोनों को धन्यवाद देना चाहता हूं। स्वाभाविक रूप से इस तरह की चोट लगना निराशाजनक है, लेकिन मेरा ध्यान अब सर्जरी कराने और रिहैब की प्रकिया शुरू करने पर है। इसमें थोड़ा समय लगने वाला है, लेकिन जितनी जल्दी हो सके मैं मैदान पर वापस आने के लिए सब कुछ करुंगा।”

न्यूजीलैंड 2019 वर्ल्ड कप में रनरअप पही थी। विलियमसन ने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पारियों में 578 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े थे। विलियमसन को 2019 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार