न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि टी20 विश्व कप में सभी टीमों में मैच विनर्स हैं और टूर्नामेंट में कुछ भी हो सकता है। अगर न्यूजीलैंड की टीम नवंबर में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीत लेती है तो यह इस साल उसकी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी होगी। कीवी टीम ने इंग्लैंड में भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब जीता था।

Advertisement

विलियमसन ने कहा, "हर टीम कोई भी मैच जीत सकती है, हम जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में मैच जीतने वाले खिलाड़ी होते हैं इसलिए हमें सही समय पर मैदान में उतरना होता है।"

Advertisement

न्यूजीलैंड छोटे प्रारूप में अपने पहले ख्रिताब की तलाश में उतरेगी। वह 2007 और 2016 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

विलियमसन ने कहा, "यह एक अद्भुत प्रतियोगिता है और जाहिर तौर पर यह लंबे वक्त बाद हो रहा है। हर जगह मैच विजेता होते हैं और कोई भी किसी दिन किसी को भी हरा सकता है।"

उन्होंने कहा, "रास्ते में कई चुनौतियां आने वाली हैं। यह एक बहुत छोटा टूर्नामेंट है इसलिए आप दौड़ते हुए मैदान पर उतरना चाहते हैं, आप कोशिश करना चाहते हैं कि थोड़ी जल्दी गति प्राप्त करें।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार