भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय बांगर का मानना है कि रविवार को क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केन विलियमसन एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। विलियमसन ने गुरुवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 44 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर हैदराबाद को जीत दिलाई दिला थी।

Advertisement

बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में कहा, " विलियमसन सनरइजर्स हैदराबाद के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। डेविड वार्नर की तरह विलियमसन का खेलना हैदराबाद के लिए अहम है। पिछले मैच उनका टेंपरामेंट देखने को मिला। दबाव झेलने और फिर विपक्षी टीम पर दबाव डालने की उनकी काबिलियत देखने को मिली। ऐसी काबिलियत हर किसी के पास नहीं होती है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इसलिए मेरा मानना है कि हैदराबाद की जीत का अभियान जारी रखने के लिए विलियमसन का चलना काफी महत्वपूर्ण है।"

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने दिल्ली कैपिटल के बारे में बात करते हुए कहा कि दिल्ली की टीम अगर फाइनल में जगह बनाना चाहती है तो उनके लिए शिखर धवन का चलना काफी आवश्यक होगा।

बांगर ने कहा, "धवन बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। विश्व कप, आईसीसी चैंपियनशिप, जब भी उनकी आवश्यकता होती है, वह टीम के लिए अपना योगदान देते हैं। वह परिस्थितियों के बारे में जानते हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी तरह से जानते हैं। वह उनके लिए खेल चुके हैं। वह जानते है कि राशिद खान से कैसे निपटना है।"

उन्होंने कहा, " इसलिए मेरा मानना है कि अगर धवन का बल्ला चलता है तो दिल्ली इस मैच को जीत सकती है।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार