26 जून। न्यूजीलैंड की टीम जहां सेमीफाइनल में पहुंचने की दहलीज पर खड़ी है तो वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ी मुसीबत सामने आ गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्वकप मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण कीवी टीम के कप्तान पर मैच फीस का 20 फीसदी और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। 

Advertisement

ऐसे में अब यदि आने वाले मैचों में इसी तरह की गलती न्यूजीलैंड टीम करती है तो कप्तान केन विलियमसन को एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड खेमा इस समीकरण को जाकर काफी हैरान और परेशान है। केन विलियमसन ने बतौर कप्तान तो इस वर्ल्ड कप में कमाल करने में सफल तो रहे ही हैं बल्कि बल्लेबाजी से भी धमाकेदार परफॉरमेंस करने में सफल रहे हैं। केन विलियमसन ने 4 पारियों में 373 रन बना पाने में सफल हो गए हैं।

विलियमसन ने 2 शतक भी जमावने का कमाल कर दिखाया है। ऐसे में न्यूजीलैंड खेमा का चिंता होना लाजमी है।

इस समय न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप के पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन पर मौजूद है और यदि 26 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने में सफल रही तो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार